scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी पावर को महाराष्ट्र में 1,600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए ठेका मिला

अदाणी पावर को महाराष्ट्र में 1,600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए ठेका मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) अदाणी पावर ने रविवार को बताया कि उसे महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) से 1,600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए ‘लेटर ऑफ अवार्ड’ (एलओए) मिला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित 25 वर्षीय बिजली आपूर्ति समझौते (पीएसए) के तहत आपूर्ति वित्त वर्ष 2030-31 से शुरू होगी।

अदाणी पावर के सीईओ एस बी ख्यालिया ने बयान में कहा, ”एमएसईडीसीएल का यह एलओए अदाणी पावर की लागत संरचना की प्रतिस्पर्धात्मकता, भरोसेमंद बिजली प्रदान करने की हमारी क्षमता और दीर्घकालिक साझेदारी के माध्यम से भारत की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

इसके साथ ही अदाणी पावर ने अब अपनी निर्माणाधीन 23.8 गीगावाट की क्षमता में से 13.3 गीगावाट के लिए दीर्घकालिक पीएसए (पीएसए) हासिल कर लिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने 10,400 मेगावाट की कुल क्षमता के साथ पांच दीर्घकालिक पीएसए बोलियां जीती हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments