scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी समूह ने दूरसंचार स्पेक्ट्रम की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि की

अडाणी समूह ने दूरसंचार स्पेक्ट्रम की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि की

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के समूह ने शनिवार को दूरसंचार स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि की।

समूह ने कहा कि वह दूरसंचार स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल हवाई अड्डों से लेकर अपने व्यवसायों का समर्थन करने के लिए एक निजी नेटवर्क के रूप में करेगा।

समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत इस नीलामी के जरिए अगली पीढ़ी की 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है, और हम खुली बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले कई आवेदनों में से एक हैं।’’

पीटीआई-भाषा ने शुक्रवार को अडाणी समूह के अचानक स्पेक्ट्रम दौड़ में शामिल होने की सूचना दी थी। इसके लिए अडाणी समूह का सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज सुनील भारती मित्तल की एयरटेल के साथ होगा।

बयान में कहा गया, ‘‘हम हवाई अड्डों, बंदरगाहों और लॉजिस्टिक, बिजली उत्पादन, पारेषण, वितरण और विभिन्न विनिर्माण कार्यों में बढ़ी हुई साइबर सुरक्षा के साथ ही निजी नेटवर्क समाधान मुहैया कराने के लिए 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग ले रहे हैं।’’

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments