scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप्रचुर बुद्धिमत्ता, कौशल विकास एआई आधारित भविष्य का स्वरूप तय करेंगे: माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख

प्रचुर बुद्धिमत्ता, कौशल विकास एआई आधारित भविष्य का स्वरूप तय करेंगे: माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) माइक्रोसॉफ्ट भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंड़ोक ने कहा कि प्रचुर बुद्धिमत्ता, मानव नियंत्रित डिजिटल सहयोगी और लगातार कौशल विकास से एआई आधारित भविष्य का निर्माण होगा।

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने इस महीने की शुरुआत में भारत की यात्रा के दौरान देश के एआई-प्रथम भविष्य के लिए बुनियादी ढांचा और संप्रभु क्षमताएं बनाने में मदद करने के लिए 17.5 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।

चंडोक ने बताया कि एआई अब केवल चर्चा का विषय नहीं रह गया है, बल्कि वह आज वास्तविक प्रभाव दिखा रहा है।

उन्होंने कहा, ”अगला चरण इस बात से तय होगा कि हम इसे कितनी जिम्मेदारी, समावेशिता और सोच‑समझकर आगे बढ़ाते हैं।”

उन्होंने कहा कि एआई एजेंट नामक डिजिटल सहयोगी लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे, डेटा के आधार पर कार्य संभालेंगे और निर्णय में सहायता करेंगे, लेकिन मानव नियंत्रण पूरी तरह बरकरार रहेगा।

चंडोक के अनुसार भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना बड़े पैमाने पर एआई को अपनाने में सक्षम है, जिससे देश को वैश्विक बढ़त मिलती है।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रमुख ने कहा कि भूमिकाओं में बदलाव होंगे, करियर अधिक गतिशील होंगे और एआई युग में कौशल विकास बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगा।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments