मुंबई, 10 मार्च (भाषा) भारत में मध्यम आकार की कंपनियों के लगभग 36 प्रतिशत शीर्ष प्रबंधन पदों पर महिलाएं आसीन हैं। वहीं वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 32 प्रतिशत है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ।
ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट ‘वीमेन इन बिजनेस 2023- द पुश फॉर पैरिटी’ के अनुसार, दुनिया में मध्यम आकार की कंपनियों में वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर 32 प्रतिशत महिलाएं काबिज हैं, जबकि यह आंकड़ा भारत में 36 प्रतिशत है।
रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर इस श्रेणी में लगभग नौ प्रतिशत कंपनियां ऐसी हैं, जहां वरिष्ठ पदों पर कोई महिला नहीं है।
भाषा अनुराग पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.