scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएबीबी इंडिया का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़कर 532 करोड़ रुपये

एबीबी इंडिया का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़कर 532 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) प्रमुख विद्युतीकरण और स्वचालन कंपनी एबीबी इंडिया का दिसंबर तिमाही का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 54 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 532 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी के एक बयान में यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 345 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

एक साल पहले इसी अवधि के 2,757 करोड़ रुपये की तुलना में समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का राजस्व बढ़कर 3,365 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही में कुल ऑर्डर एक साल पहले 3,147 करोड़ रुपये से घटकर 2,695 करोड़ रुपये का रह गया। कंपनी ने जनवरी से दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

कंपनी ने कैलेंडर वर्ष (जनवरी से दिसंबर 2024) में 1,875 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वर्ष के 1,248 करोड़ रुपये से अधिक है।

कंपनी ने कैलेंडर वर्ष में अबतक के सबसे अधिक 13,079 करोड़ रुपये का ऑर्डर और 12,188 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने 33.50 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है, जो कि कैलेंडर वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून 2024) में घोषित 10.66 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

बोर्ड ने 10 मई को कंपनी की 75वीं वार्षिक आम बैठक बुलाने के लिए एक नोटिस को मंजूरी दे दी है। यदि एजीएम में लाभांश घोषित किया जाता है, तो इसका भुगतान तीन मई, 2025 तक शेयर रखने वालों को किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments