scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों के 6.71 लाख करोड़ रुपये डूबे

शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों के 6.71 लाख करोड़ रुपये डूबे

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को भारी गिरावट के बीच निवेशकों के 6.71 लाख करोड़ रुपये डूब गए। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा।

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी से बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी 2.61 प्रतिशत का गोता लगाकर 52,792.23 अंक पर आ गया।

शेयर बाजारों में गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,71,051.73 करोड़ रुपये घटकर 2,49,06,394.08 करोड़ रुपये पर आ गया।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के इक्विटी शोध प्रमुख (खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘जब तक विदेशी निवेशक बिकवाल रहेंगे, तब तक बाजारों के लिए बढ़त में आना मुश्किल है।’’

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments