scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतव्हॉट्सएप ने मार्च में 18 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया

व्हॉट्सएप ने मार्च में 18 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) व्हॉट्सएप ने मार्च में 18.05 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसा उपयोगकर्ताओं से मिली शिकायतों और इस मंच पर सेवा शर्तों के उल्लंघन को रोकने के लिए आंतरिक व्यवस्था के तहत किया गया।

सोशल मीडिया कंपनी की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले डिजिटल मंच के लिए हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी जरूरी है। इस रिपोर्ट में शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होता है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एक से 31 मार्च, 2022 के बीच व्हॉट्सएप ने 18.05 लाख भारतीय खातों के दुरुपयोग की जानकारी सामने आने पर इनपर प्रतिबंध लगाया है।

भारतीय खातों की पहचान +91 फोन नंबर के जरिये की गई।

व्हॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जैसा कि ताजा मासिक रिपोर्ट में उल्लेख है, कंपनी ने मार्च महीने में 18 लाख से अधिक खातों को प्रतिबंधित किया है।’’

उल्लेखनीय है कि मेटा के स्वामित्व वाली व्हॉट्सएप ने फरवरी में 14.26 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया था। भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments