scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा बाजार में सोना 368 रुपये मजबूत

वायदा बाजार में सोना 368 रुपये मजबूत

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के साथ सटोरियों के सौदा बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में सोना शुक्रवार को 368 रुपये मजबूत होकर 51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोना 368 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत बढ़कर 51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 13,439 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार प्रतिभागियों के सौदा बढ़ाये जाने से सोने के वायदा भाव में तेजी रही।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 1.07 प्रतिशत मजबूत होकर 1,911.60 रुपये प्रति औंस पर पहुंच गया।

भाषा रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments