scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतयूपीएल का चौथी तिमाही का मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़कर 1,379 करोड़ रुपये पर

यूपीएल का चौथी तिमाही का मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़कर 1,379 करोड़ रुपये पर

Text Size:

मुंबई, नौ मई (भाषा) कृषि-रसायन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूपीएल का मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,379 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यूपीएल ने एक बयान में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,065 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 24 प्रतिशत बढ़कर 15,860 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो 2020-21 की इसी अवधि में 12,797 करोड़ रुपये थी।

यूपीएल का पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 3,626 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह 2,872 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का वित्त वर्ष 2021-22 में राजस्व 19 प्रतिशत बढ़कर 46,240 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 38,694 करोड़ रुपये था।

भाषा रिया रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments