scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबिड़लासॉफ्ट का मुनाफा चौथी तिमाही में 60.5 प्रतिशत उछलकर 180 करोड़ रुपये

बिड़लासॉफ्ट का मुनाफा चौथी तिमाही में 60.5 प्रतिशत उछलकर 180 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बिड़लासॉफ्ट का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 60.55 प्रतिशत उछलकर 180.08 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 112.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

पुणे की कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 1,362.5 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 1,226.3 करोड़ रुपये से 11.10 प्रतिशत अधिक है।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए, बिड़लासॉफ्ट का शुद्ध लाभ 88.11 प्रतिशत बढ़कर 623.76 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में यह 331.58 करोड़ रुपये था।

आलोच्य वित्त वर्ष में राजस्व 5,278.1 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष के मुकाबले 10.08 प्रतिशत अधिक है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments