scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ऑनलाइन खुदरा बिक्री मंच पेश किया

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ऑनलाइन खुदरा बिक्री मंच पेश किया

Text Size:

मुंबई, 14 अप्रैल (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शुक्रवार को बेंगलुरु क्षेत्र के लिए ऑनलाइन खुदरा बिक्री मंच ‘व्हील्स ऑन वेब’ शुरू करने की घोषणा की।

टीकेएम ने एक बयान में कहा कि यह मंच ग्राहकों को अपने घरों से टोयोटा वाहन मॉडल बुक करने, खरीदने और डिलिवरी प्राप्त करने की सुविधा देगा।

यह अन्य चीजों के अलावा विश्वसनीयता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए, बुक किए गए टोयोटा उत्पाद की स्थिति के बारे में वास्तविक समय की जानकारी भी प्रदान करता है।

‘द व्हील्स ऑन वेब’ एक ‘बिजनेस टू कस्टमर’ (बी2सी) मंच है, जो अपने डिजिटल क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर अनुभव दिलाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे ग्राहकों के लिये कार खरीदना सुगम होगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments