scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजेट एयरवेज के उड़ान परमिट का इस सप्ताह फिर हो सकता है अनुमोदन

जेट एयरवेज के उड़ान परमिट का इस सप्ताह फिर हो सकता है अनुमोदन

Text Size:

मुंबई, 16 मई (भाषा) विमानन कंपनी जेट एयरवेज के उड़ान परमिट को इस सप्ताह पुन: अनुमोदित किए जाने की उम्मीद है। कंपनी फिलहाल अंतिम चरण की ‘प्रूविंग’ या प्रमाणित उड़ानों का परिचालन कर रही है। प्रूविंग उड़ानों का संचालन यह दिखाने के लिए किया जाता है कि कोई एयरलाइन पूर्ण सेवाएं देने के लिए तैयार है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी के हवाई परिचालक प्रमाणन (एओसी) को इस सप्ताह पुन: अनुमोदित किया जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि इस एयरलाइन को जालान कलरॉक गठजोड़ के स्वामित्व के तहत फिर खड़ा किया जा रहा है। कंपनी ने तीन साल से अधिक समय पहले उड़ान भरना बंद कर दिया था।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जेट एयरवेज के ‘उड़ान परमिट के पुन:अनुमोदन की प्रक्रिया’ लगभग पूरी हो चुकी है। मंगलवार को कंपनी अपनी शेष प्रूविंग उड़ानों का संचालन कर रही हैं। उनका एओसी अनुमोदन इस सप्ताह तक किया जाएगा।’’

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह शेष प्रमाणित उड़ानों का संचालन करेगी। हालांकि, उन्होंने एओपी के पुन:अनुमोदन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments