scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकैंपस एक्टिववियर का शेयर पहले दिन 30 प्रतिशत चढ़ा

कैंपस एक्टिववियर का शेयर पहले दिन 30 प्रतिशत चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) खेलकूद के जूते बनाने वाली कंपनी कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड की सोमवार को बाजार में अच्छी शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने कारोबार के पहले दिन 292 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में करीब 30 प्रतिशत चढ़ गया।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 21.57 फीसदी की बढ़त के साथ 355 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 43 फीसदी की बढ़त के साथ 417.70 रुपये पर पहुंच गया। बाद में कंपनी का शेयर 378.60 रुपये पर बंद हुआ जो 29.65 फीसदी की बढ़त दर्शाता है।

एनएसई पर शेयर 360 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य की तुलना में 23.28 फीसदी की बढ़त को दर्शाता है। बाद में यह 27.61 प्रतिशत के लाभ के साथ 372.65 रुपये पर बंद हुआ।

कैंपस एक्टिववियर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले महीने 51.75 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 278 से 292 रुपये प्रति शेयर रखा था।

भाषा मानसी अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments