scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकार लोन के लिए मारुति सुजुकी ने इंडियन बैंक से हाथ मिलाया

कार लोन के लिए मारुति सुजुकी ने इंडियन बैंक से हाथ मिलाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने ग्राहकों को आसानी से कार लोन मुहैया कराने के लिए इंडियन बैंक से हाथ मिलाया है।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि इस साझेदारी के तहत उसके ग्राहक महानगर, शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इंडियन बैंक की 5,700 से अधिक शाखाओं से कर्ज ले सकते हैं।

इस विशेष योजना के तहत मारुति सुजुकी के ग्राहक कार की ऑन-रोड कीमत का 90 प्रतिशत तक कर्ज हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा योजना के तहत शून्य प्रसंस्करण शुल्क, 30 लाख रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर, मुफ्त फास्टैग और 84 महीने तक की पुनर्भुगतान अवधि का लाभ मिल सकता है। योजना 30 जून 2022 तक खुली है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments