scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से सोना वायदा में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा सौदे घटाने से वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 113 रुपये की गिरावट के साथ 51,086 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी के लिए सोने का अनुबंध 113 रुपये या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,086 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 13,457 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा सौदे घटाने से सोने की वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,885.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments