scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएथर इंडस्ट्रीज को आईपीओ के पहले दिन 33 प्रतिशत अभिदान

एथर इंडस्ट्रीज को आईपीओ के पहले दिन 33 प्रतिशत अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) एथर इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के पहले दिन 33 प्रतिशत का अभिदान मिला है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी के आईपीओ के तहत 93,56,193 शेयरों की पेशकश पर 30,41,635 बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों (आरआईआई) के लिए आरक्षित हिस्से को 42 प्रतिशत का अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबीएस) के लिए आरक्षित शेयरों को 36 प्रतिशत का अभिदान मिला है। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में केवल पांच प्रतिशत का अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 627 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। कंपनी के प्रवर्तक और अन्य शेयरधारक 28,20,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लेकर आए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 610-642 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

एथर इंडस्ट्रीज ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी द्वारा नए निर्गम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल सूरत, गुजरात में प्रस्तावित नई परियोजना, कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने और ऋण के भुगतान के लिए किया जाएगा।

भाषा रिया रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments