scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतई-मुद्रा को आईपीओ को आखिरी दिन 2.72 गुना अभिदान

ई-मुद्रा को आईपीओ को आखिरी दिन 2.72 गुना अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्रदाता ई-मुद्रा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के आखिरी दिन 2.72 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 412.79 करोड़ रुपये आईपीओ के तहत 1,13,64,784 शेयरों की पेशकश पर 3,09,02,516 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबीएस) के लिए आरक्षित हिस्से को सबसे ज्यादा 4.05 गुना अभिदान मिला और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 2.61 गुना अभिदान मिला। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 1.28 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 161 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक और अन्य शेयरधारक 98,35,394 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लेकर आए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 243 से 256 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

ई-मुद्रा लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 124 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा रिया रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments