scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 12 रुपये की तेजी के साथ 6,029 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 12 रुपये अथवा 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,029 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 59,745 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख होने की वजह से सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments