scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने में 251 रुपये की गिरावट, चांदी 1,080 रुपये लुढ़की

सोने में 251 रुपये की गिरावट, चांदी 1,080 रुपये लुढ़की

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 251 रुपये की गिरावट के साथ 51,035 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजारों में बृहस्पतिवार रात आई गिरावट के बाद घरेलू स्तर पर सोना नीचे आया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह, चांदी की कीमत भी 1,080 रुपये लुढ़ककर 62,435 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,515 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1,878 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.39 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,878 डॉलर प्रति औंस चल रहा था जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही। डॉलर सूचकांक में नरम रुख के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। लेकिन बाद में यह शुरूआती गिरावट से बाहर आ गया।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments