scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने ईएसजी रेटिंग देने के लिए इक्रा की अनुषंगी को मंजूरी दी

सेबी ने ईएसजी रेटिंग देने के लिए इक्रा की अनुषंगी को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने रेटिंग एजेंसी इक्रा की अनुषंगी इकाई प्रगति डेवलपमेंट कंसल्टिंग सर्विसेज लिमिटेड (पीडीसीएसएल) को पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) रेटिंग देने की मंजूरी दी है।

इसके साथ ही इक्रा समूह ईएसजी रेटिंग और स्कोर सहित समग्र जोखिम निगरानी समाधान प्रदान करने वाली चुनिंदा भारतीय संस्थाओं में शामिल हो गया है।

इक्रा ने सोमवार को एक बयान में कहा, ”भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के नियमों के तहत श्रेणी-1 ईएसजी रेटिंग प्रदाता (ईआरपी) के रूप में इक्रा के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पीडीसीएसएल के पंजीकरण को अपनी मंजूरी दे दी है।”

पीडीसीएसएल ने सितंबर, 2023 में ईआरपी पंजीकरण के लिए सेबी के समक्ष आवेदन किया था।

सेबी ने पिछले हफ्ते क्रिसिल ईएसजी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स को भी ईएसजी रेटिंग्स के श्रेणी-1 प्रदाता के रूप में मंजूरी दी थी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments