scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 225 अंक फिसला

शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 225 अंक फिसला

Text Size:

मुंबई, 15 फरवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 225.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 60,806.31 अंक पर आ गया। एनएसई का निफ्टी भी 54.50 अंक के नुकसान के साथ 17,875.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आठ को छोड़कर बाकी सभी के शेयर नुकसान में दिखाई दिए। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और मारुति सुजुकी भी शामिल हैं।

पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स 600.42 अंक यानी 0.99 प्रतिशत चढ़कर 61,032.26 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 158.95 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,929.85 अंक पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुख की वजह से रही। जापान, चीन और हांगकांग के बाजारों में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है।

इसके पहले मंगलवार को यूरोप और अमेरिका के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि निवेशक अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों को लेकर चिंतित हैं।

इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,305.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली की थी।

भाषा प्रेम प्रेम

प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments