scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसा गिरकर 82.90 प्रति डॉलर पर खिसका

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसा गिरकर 82.90 प्रति डॉलर पर खिसका

Text Size:

मुंबई, 15 फरवरी (भाषा) अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे कमजोर होकर 82.90 के भाव पर खिसक गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में नीतिगत दर में बढ़ोतरी का सिलसिला आगे भी जारी रहने की आशंका गहराने से डॉलर को मजबूती मिली। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से भी रुपये पर दबाव बना।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 के भाव पर खुला जो 12 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है। पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 82.78 के भाव पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत चढ़कर 103.38 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.70 प्रतिशत बढ़कर 84.98 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,305.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली।

भाषा प्रेम प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments