scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबे का भाव 60 पैसे की गिरावट के साथ 790.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे का मई माह में आपूर्ति वाला अनुबंध 60 पैसे या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 790.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,986 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में तांबा की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments