scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतओयो ने यूरोपीय कंपनी डायरेक्ट बुकर का अधिग्रहण पूरा किया

ओयो ने यूरोपीय कंपनी डायरेक्ट बुकर का अधिग्रहण पूरा किया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) यात्रा एवं आतिथ्य प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने सोमवार को कहा कि उसने यूरोप की कंपनी ‘डायरेक्ट बुकर’ का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा करीब 55 लाख करोड़ डॉलर (40 करोड़ रुपये) में पूरा हुआ है।

ओयो ने एक बयान में कहा कि डायरेक्ट बुकर के पास 3,200 से अधिक घर हैं और अब तक तक 20 लाख ग्राहक उसकी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

उसने कहा कि इस अधिग्रहण से ओयो की यूरोप में व्यापक मौजूदगी हो जाएगी।

ओयो के वैश्विक प्रमुख व्यापार अधिकारी अंकित टंडन ने कहा कि हमारा ध्यान यूरोप में पैठ बनाने पर है।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments