scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएलआईसी 5.54 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी

एलआईसी 5.54 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) करीब 5.54 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

एलआईसी के शेयर मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए। कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 20,557 करोड़ रुपये जुटाए है। हालांकि, उसके शेयर 949 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ प्रतिशत से अधिक गिरकर सूचीबद्ध हुए।

वहीं बीएसई पर एलआईसी का शेयर 73.55 रुपये यानी 7.75 प्रतिशत गिरकर 875.45 रुपये प्रति पर बंद हुआ। इस आधार पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 5.54 लाख करोड़ रुपये बैठता है।

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एलआईसी का बाजार मूल्यांकन हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के 5.27 लाख करोड़ रुपये, आईसीआईसी बैंक के 4.94 लाख करोड़ रुपये, एसबीआई के 4.17 करोड़ रुपये और एचडीएफसी के 3.97 करोड़ रुपये से अधिक है।

गौरतलब है कि 17.12 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूलयवान कंपनी है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी दूसरे, एचडीएफसी बैंक तीसरे और इन्फोसिस चौथे स्थान पर है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments