scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएम्बैसी रीट के सीईओ माइकल हॉलैंड का इस्तीफा, विकास खदलोया को मिली कमान

एम्बैसी रीट के सीईओ माइकल हॉलैंड का इस्तीफा, विकास खदलोया को मिली कमान

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइकल हॉलैंड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी ने बताया कि माइकल हॉलैंड के स्थान पर विकास खदलोया को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एक जुलाई से प्रभावी होगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि एम्बैसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल ने माइकल हॉलैंड का 30 जून, 2022 को कारोबार की समाप्ति के साथ इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

इसके अलावा निदेशक मंडल ने कंपनी के सीईओ के रूप में विकास खदलोया की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है, जो फिलहाल डिप्टी-सीईओ और मुख्य परिचालन अधिकारी हैं।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments