scorecardresearch
Thursday, 12 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएमडीसी का तीसरी तिमाही का मुनाफा आधे से अधिक घटकर 904 करोड़ रुपये पर

एनएमडीसी का तीसरी तिमाही का मुनाफा आधे से अधिक घटकर 904 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में आधे से अधिक घटकर 903.89 करोड़ रुपये रह गया। आय घटने से कंपनी का मुनाफा भी नीचे आया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,046.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 3,924.75 करोड़ रुपये पर आ गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 6,026.68 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च भी 3,332.44 करोड़ रुपये से घटकर 2,693.01 करोड़ रुपये रह गया।

इस्पात मंत्रालय के तहत एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और आपूर्तिकर्ता है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments