scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतईंधन आपूर्ति के लिए रेलवे, कोयला मंत्रालयों के नियमित संपर्क में है इस्पात मंत्रालय: कुलस्ते

ईंधन आपूर्ति के लिए रेलवे, कोयला मंत्रालयों के नियमित संपर्क में है इस्पात मंत्रालय: कुलस्ते

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) इस्पात विनिर्माताओं को कोयले की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इस्पात मंत्रालय नियमित रूप से रेलवे तथा कोयला मंत्रालयों के संपर्क में है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को यह बात कही।

इस्पात राज्य मंत्री कुलस्ते ने उद्योग मंडल एसोचैम के भारतीय धातु उद्योग सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि उनका मंत्रालय इस्पात विनिर्माताओं को कोयले की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी उपाय कर रहा है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम नियमित रूप से विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों, विशेषकर रेलवे और कोयला मंत्रालय से बात कर रहे हैं।’’

एकीकृत इस्पात कंपनियां अपनी बिजली इकाइयों को चलाने के लिए कोयले का उपयोग करती हैं। इससे उनके संयंत्रों को बिजली की आपूर्ति करती हैं।

इस्पात की बढ़ती कीमतों पर मंत्री ने कहा कि दरें बाजार द्वारा संचालित हैं और उसी के अनुसार इसमें कमी होगी।

उद्योग के अनुमान के मुताबिक हॉट रोल्ड कॉइल की दरें 73,000 रुपये से 75,000 रुपये प्रति टन के दायरे में हैं।

विशेष इस्पात हेतु पीएलआई योजना पर कुलस्ते ने कहा कि प्रतिक्रिया अच्छी है। विभिन्न कंपनियों ने योजना में रुचि दिखाई है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments