scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुरक्षा सबसे जरूरी : पवन मुंजाल

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुरक्षा सबसे जरूरी : पवन मुंजाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन मुंजाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि ईवी विनिर्माताओं को ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए जो टिकाऊ होने के साथ-साथ ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप हों।

मुंजाल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वाहन उद्योग विद्युतीकरण की तरफ बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में बुनियादी ढांचे और बिजली की उपलब्धता, पारिस्थितिकी तंत्र, सरकारी सब्सिडी और ईवी कचरे का निपटान भविष्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं।

कंपनी के सीईओ ने कहा, ‘‘बिना किसी संदेह के विद्युतीकरण उद्योग के लिए आगे का रास्ता है। कई कंपनियां पहले ही इस क्षेत्र में उतर चुकी है। मेरा मानना है कि ईवी भविष्य का वाहन होगा और देश इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments