scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशराजस्थान में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का अनुमान

राजस्थान में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का अनुमान

Text Size:

जयपुर, 22 फरवरी (भाषा) राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले सप्ताह मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा बाकोलिया देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments