scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशत्रिपुरा में 8.46 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार

त्रिपुरा में 8.46 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

अगरतला, 18 जून (भाषा) त्रिपुरा के खोवाई जिले में 8.46 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को मुगियाकामी थाना क्षेत्र में एक एलपीजी टैंकर को रोका और उसमें से लगभग पांच किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने बताया कि उक्त मामले में बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि हाल के समय में त्रिपुरा में गांजा की यह सर्वाधिक मात्रा में बरामदगी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

फाल्गुनी सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments