scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशश्रीलंका से मादक पदार्थ, हथियारों की तस्करी: तमिलनाडु में संदिग्ध के घर छापेमारी

श्रीलंका से मादक पदार्थ, हथियारों की तस्करी: तमिलनाडु में संदिग्ध के घर छापेमारी

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) ने भारत और श्रीलंका में लिट्टे को फिर खड़ा करने के लिए मादक पदार्थों और हथियारों के अवैध कारोबार से संबंधित एक मामले में शुक्रवार को तमिलनाडु में एक संदिग्ध के घर की तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संघीय आतंकवाद विरोधी एजेंसी द्वारा आठ जुलाई को मामला दर्ज किया गया था । उसके बाद 20 जुलाई को तमिलनाडु के चेन्नई, थिरुपुर, चेंगलपट्टू और थिरुचिरापल्ली जिलों में 22 स्थानों पर आरोपियों और संदिग्धों के परिसरों पर छापे मारे गए थे।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एनआईए ने श्रीलंका के एक मादक पदार्थ माफिया की गतिविधियों से संबंधित मामले में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में एक संदिग्ध के घर की तलाशी ली। तलाशी में डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गये।’’

भाषा

देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments