scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशभारत पाक सीमा पर एक खेत में ड्रोन और हेरोइन बरामद

भारत पाक सीमा पर एक खेत में ड्रोन और हेरोइन बरामद

Text Size:

जयपुर, 21 फरवरी (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के करणपुर थाना क्षेत्र में भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत में से एक ड्रोन और हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख ने बताया कि सोमवार को करणपुर के एक खेत में हेरोइन और ड्रोन बरामद की गयी है ।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इस बारे में सीमा सुरक्षा बल को सूचित किया था, और सीमा सुरक्षा बल ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार खेत से बरामद छह किलो हेरोइन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments