scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशडीआरडीओ बिहार प्रदर्शनी में प्रलय मिसाइल, ब्रह्मोस मिसाइल व अन्य उन्नत रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन करेगा

डीआरडीओ बिहार प्रदर्शनी में प्रलय मिसाइल, ब्रह्मोस मिसाइल व अन्य उन्नत रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) बिहार में 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाली एक विशाल प्रदर्शनी में ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणाली, मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन और पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट प्रणाली समेत भारत की अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह प्रदर्शनी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा उत्तरी बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

संसद सदस्य और रक्षा मामलों की स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, ‘शांति, सत्य और विज्ञान का संगम – सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत की ओर’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनी में भारत की पृथ्वी, उपग्रह विध्वंसक मिसाइल, ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणाली, नाग मिसाइल, मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन और पिनाका रॉकेट प्रणाली तथा प्रलय मिसाइल जैसी उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

भाषा नेत्रपाल प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments