scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशस्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का यह अवसर न चूकें: तृणमूल ने शाह के बंगाल प्रवास पर कटाक्ष किया

स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का यह अवसर न चूकें: तृणमूल ने शाह के बंगाल प्रवास पर कटाक्ष किया

Text Size:

कोलकाता, दो अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल में 15 दिन बिताने की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए उन्हें सलाह दी कि वह इस अवसर का उपयोग राज्य के विशिष्ट मांसाहारी व्यंजनों का आनंद लेने के लिए करें।

शाह द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान दो सप्ताह तक राज्य में रहने की घोषणा के तुरंत बाद, सत्तारूढ़ पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बंगाल ‘‘पर्यटकों का खुले दिल से स्वागत करता है’’, जबकि उनकी यात्रा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा, ‘‘अमित शाह ने बंगाल में 15 दिन बिताने का फैसला किया है। बहुत बढ़िया! बंगाल पर्यटकों का खुले दिल से स्वागत करता है। आप जितने दिन चाहें, रुक सकते हैं। हमारे कुछ बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें। आपका प्रवास सुखद हो।’’

यह बयान शाह द्वारा भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के भवानीपुर से नामांकन दाखिल करने के दौरान राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करने, और यह घोषणा करने के कुछ घंटों बाद आया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही निर्वाचन क्षेत्र में हराना बंगाल में परिवर्तन लाने का ‘‘शॉर्टकट’’ होगा।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments