scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशदिगंतरा ने अंतरिक्ष मौसम की निगरानी के लिए दूसरा उपग्रह प्रक्षेपित किया

दिगंतरा ने अंतरिक्ष मौसम की निगरानी के लिए दूसरा उपग्रह प्रक्षेपित किया

Text Size:

नागपुर, तीन जनवरी (भाषा) अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्ट-अप दिगंतरा ने मंगलवार को स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-6 मिशन के जरिए अपना दूसरा उपग्रह ‘पूषन-अल्फा’ प्रक्षेपित किया, जो अमेरिका के फ्लोरिडा में केप केनवेरल से पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचा।

दिगंतरा एयरोस्पेस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह उपग्रह सूर्य तुल्यकालिक कक्षा में सटीक संचालित स्थितिजन्य अंतरिक्ष जागरूकता अनुप्रयोगों को बढ़ाने के लिए अंतरिक्ष मौसम के परीक्षण यंत्र के रूप में काम करेगा।

शर्मा ने कहा कि पूषन-अल्फा का अवलोकन दिगंतरा के रोबी मिशन को पूरा करने में मदद करेगा, जो पिछले साल 30 जून को इसरो के पीएसएलवी-सी53 के जरिए प्रक्षेपित की गई दुनिया की पहली वाणिज्यिक अंतरिक्ष-आधारित अंतरिक्ष मौसम निगरानी प्रणाली है।

पूषन-अल्फा मिशन का नाम हिंदू सौर देवता के नाम पर रखा गया है, जिन्हें यात्राओं का देवता और यात्रियों का रक्षक माना जाता है

भाषा नेत्रपाल वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments