scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशहिजाब विवाद कैसे पनपा, यह बताना मुश्किल : देवेगौड़ा

हिजाब विवाद कैसे पनपा, यह बताना मुश्किल : देवेगौड़ा

Text Size:

मैंगलुरु, 12 फरवरी (भाषा) पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने शनिवार को कहा कि यह समझना बहुत मुश्किल है कि उडुपी जिले में हिजाब को लेकर विवाद कैसे पैदा हुआ।

यहां थोककोट्टू में जनता दल (सेक्यूलर) के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में भाग लेने आए देवेगौड़ा ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हिजाब-भगवा शॉल विवाद के लिए दो प्रमुख राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

जद (एस) सुप्रीमो ने कहा कि वह इस विवाद को लेकर किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ आरोप लगाने के लिए तैयार नहीं हैं। पार्टियां राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही हैं और वह राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का उपयोग करने में विश्वास नहीं करते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेता सी एम इब्राहिम जद (एस) में वापस आएंगे, गौड़ा ने कहा कि वह इब्राहिम के दिमाग को पढ़ने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा,“राजनीतिक स्थिति बदलती रहती है और अंत में कुछ भी हो सकता है।”

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments