scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशधामी ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करके बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

धामी ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करके बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

Text Size:

देहरादून, दो जून (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात करके बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा कि प्रदेश की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है।

धामी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा व अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात की और उनके राज्यों में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राज्यों को उत्तराखंड सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

भाषा दीप्ति जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments