scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशधामी ने चारधाम यात्रा पर एक वृत्तचित्र पेश किया

धामी ने चारधाम यात्रा पर एक वृत्तचित्र पेश किया

Text Size:

देहरादून, दो अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार धाम यात्रा पर एक वृत्तचित्र और एक यात्रा पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस साल तीर्थयात्रा बेहतर ढंग से प्रबंधित की गई।

धामी ने कहा, “यात्रा की शुरुआत में रोजाना औसतन 20 से 25 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे थे। हालांकि, अभूतपूर्व भीड़ को अच्छी तरह से प्रबंधित किया गया और किसी को कोई असुविधा नहीं हुई।”

उन्होंने कहा, “यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 40 लाख लोगों में से फिलहाल लगभग 30 लाख चारधाम जा चुके हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “चारधाम पर वृत्तचित्र और यात्रा पुस्तक, जो हिमालय की गोद में स्थित मंदिरों के भुला चुके ट्रेक मार्गों को फिर से खोजने का प्रयास करती है, मंदिरों के बारे में नयी जानकारी प्रदान करेगी।”

उन्होंने अपने भव्य दृष्टिकोण के अनुसार केदारनाथ और बद्रीनाथ के पुनर्निर्माण की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments