scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशडीजीसीए ने 30 उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का ऑडिट किया, सुरक्षा संबंधियां कई खामियां पाईं

डीजीसीए ने 30 उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का ऑडिट किया, सुरक्षा संबंधियां कई खामियां पाईं

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मार्च 2021 के बाद से 30 उड़ान प्रशिक्षण संगठनों(एफटीओ) का ऑडिट किया और उन्हें कई सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता पाया।

डीजीसीए ने ऑडिट में पाया कि ”हवाई क्षेत्र/प्रशिक्षण संगठनों में सुविधाएं आवश्यकताओं के अनुसार नहीं हैं। रनवे की सतह खराब पाई गई और ‘विंड सॉक’ फटा हुआ या मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।”

डीजीसीए ने कहा कि कई एफटीओ में उड़ान से पहले शराब परीक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया।

महानिदेशालय ने कहा, ”कुछ निर्देशकों, प्रशिक्षु पायलटों और विमान रखरखाव इंजीनियरों ने बीए (ब्रीदअलायजर) जांच नहीं कराई या काम शुरू करने/विशेषाधिकारों के इस्तेमाल से पहले हलफनामा नहीं दिया।”

कुछ मामलों में, इस्तेमाल किए जा रहे परीक्षण उपकरण आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं मिले।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments