scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशदेवेगौड़ा ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद में ‘व्यवधान’ की ओर ध्यान दिलाया

देवेगौड़ा ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद में ‘व्यवधान’ की ओर ध्यान दिलाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सदस्य एचडी देवेगौड़ा ने सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद के अंदर ‘व्यवधान’ और बाहर उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त की।

सोनिया गांधी को संबोधित पत्र में देवेगौड़ा ने कहा कि संसद और उसके परिसर में ‘‘बिना सोचे-समझे जो अराजकता फैलाई गई है, उससे वह बहुत परेशान हैं। यह अराजकता मुख्य रूप से विपक्षी दलों द्वारा फैलाई गई है।’’

जनता दल (सेक्युलर) के नेता ने कहा, ‘‘मुझे दृढ़ता से लगता है कि विपक्ष के नेता के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने संसद के अंदर और उसके परिसर में अत्यधिक व्यवधान उत्पन्न किया है।’’

उन्होंने कहा कि संसद के बाहर उनके धरने और नाकाबंदी ‘‘अभूतपूर्व’’ थे।

देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘हाल के दिनों में संसद में नारेबाजी और तख्तियां दिखाने की बुहत सारी घटनाएं ज्यादा देखने को मिली हैं। विपक्ष का रवैया गंभीर नहीं है, उसने संसद और संसदीय लोकतंत्र के मेरे मूल विचार और संरचना पर ही हमला किया है।’’

देवेगौड़ा ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र का उनका विचार जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, बीआर आंबेडकर और मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे संस्थापक नेताओं द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर आधारित है।

देवेगौड़ा ने सोनिया गांधी से आग्रह किया कि वह अपनी पार्टी के नेताओं और विपक्ष के अन्य लोगों से बात करें और उनसे कहें कि वे ‘‘अपने उद्देश्य को और अपने राजनीतिक भविष्य को नुकसान न पहुंचाएं।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments