scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशमेघालय को “सबसे भ्रष्ट’’ बताने से इसकी छवि खराब हो रही है: कांग्रेस विधायक

मेघालय को “सबसे भ्रष्ट’’ बताने से इसकी छवि खराब हो रही है: कांग्रेस विधायक

Text Size:

शिलांग, 27 मार्च (भाषा) कांग्रेस के विधायक सेलिस्टाइन लिंगदोह ने दावा किया कि एक हालिया बयान से मेघालय और इसके लोगों की छवि खराब हो रही है कि यह “देश का सबसे भ्रष्ट” प्रदेश है।

उन्होंने कहा कि मेघालय से बाहर यहां के स्थानीय लोगों को ‘चोर नंबर 1’ कहा जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने तुरा में एक चुनावी रैली में कथित तौर पर कहा था कि कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार “देश में सबसे भ्रष्ट” सरकार है।

राज्य के लोगों को दी गई नयी उपमा पर विधानसभा में चर्चा की मांग करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लिंगदोह ने किसी का नाम लिए बिना दावा किया कि एक अति विशिष्ट व्यक्ति (वीवीआईपी) के बयान के बाद राज्य के लोगों को ‘चोर नंबर 1’ कहा जा रहा है।

लिंगदोह ने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, ‘हमारे उन लोगों की दुर्दशा की कल्पना कीजिए जो राज्य के बाहर काम करते हैं। जब वे अपने दोस्तों से मिलते हैं, तो वे कहते हैं कि आप देश में चोर नंबर एक हैं, आपका राज्य चोर नंबर एक है।’

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments