scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशकिशोर न्याय बोर्ड अवमानना प्रकरण में जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

किशोर न्याय बोर्ड अवमानना प्रकरण में जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Text Size:

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 23 फरवरी (भाषा) किशोर न्याय बोर्ड अवमानना मामले में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ भी कूद गया और जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के महासचिव हरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ की कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में सभी सदस्यों ने किशोर न्याय बोर्ड के न्यायिक अधिकारी के साथ कथित तौर पर किये गये दुर्व्यवहार की घोर निंदा की और सर्वसम्मति से जिलाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय किया गया।

इस बैठक उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के अध्यक्ष रणधीर सिंह, उपाध्यक्ष इरफान अहमद, महासचिव हरेन्द्र बहादुर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शुभी गुप्ता और संघ के कार्यकारिणी के अन्य सदस्य शामिल हुए।

भाषा सं राजेंद्र अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments