scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशदिल्ली के नए एलजी संधू ने कार्यभार संभालते ही की समीक्षा बैठकें

दिल्ली के नए एलजी संधू ने कार्यभार संभालते ही की समीक्षा बैठकें

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कार्यभार संभालने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई समीक्षा बैठकें की।

लोक निवास में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

एलजी संधू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त संजीव खिरवार सहित शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी बैठकों का विवरण साझा किया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) और स्वास्थ्य सचिव रूपेश कुमार ठाकुर के साथ बैठक में उपराज्यपाल ने स्थिति की समीक्षा की।

संधू ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के साथ सुरक्षा, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध जैसे मुद्दों की समीक्षा की।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments