scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशदिल्ली विश्वविद्यालय इस साल रिकॉर्ड 910 पीएचडी डिग्रियां देगा, महिला शोधार्थियों की संख्या अधिक

दिल्ली विश्वविद्यालय इस साल रिकॉर्ड 910 पीएचडी डिग्रियां देगा, महिला शोधार्थियों की संख्या अधिक

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय शनिवार को अपने दीक्षांत समारोह में रिकॉर्ड 910 पीएचडी डिग्रियां प्रदान करेगा, जिसमें महिला शोधार्थियों की संख्या पुरुषों से अधिक है। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया कि यह देश के किसी भी विश्वविद्यालय में अब तक सौंपी गई पीएचडी की सबसे बड़ी संख्या है।

पिछले साल विश्वविद्यालय ने 802 पीएचडी डिग्रियां दी थीं।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “लगभग 910 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। यह आंकड़ा विश्वविद्यालय के इतिहास में सबसे ज्यादा है। वास्तव में, यह देश में किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा अब तक प्रदान की गई पीएचडी की सबसे बड़ी संख्या है।”

उन्होंने बताया कि शनिवार को पीएचडी डिग्री हासिल करने वालों में 512 महिलाएं और 398 पुरुष शामिल हैं। समारोह के दौरान 51 पुरुषों और 119 महिलाओं सहित कुल 170 छात्रों को पदक/पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह करेंगे।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments