नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 4.6 डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से 2.9 डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 34 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने सोमवार को तेज सतही हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
