नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को मौसम गर्म बना रहा और सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही।
केन्द्रवार आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, पालम में 27.6 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 29.6 डिग्री सेल्सियस, रिज में 30.4 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 13.5 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 12.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 13.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, साथ ही दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
बीते 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार कल से 27 फरवरी तक एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।
भाषा शोभना सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
