scorecardresearch
Friday, 30 January, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 फीसदी दर्ज की गई।

विभाग ने दिन में शहर में आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा

पारुल सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments