scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशदिल्ली: पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली: पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या और चोरी के कई मामलों में कुख्यात अपराधी को पुलिस के साथ कुछ देर की गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद सलीम उर्फ ​​गंजा ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम पर गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप जवाबी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि उसे काबू में कर गिरफ्तार कर लिया गया। सलीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी समेत करीब 75 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments