scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती: सूत्र

ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती: सूत्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को उनके ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद सोमवार को यहां स्थित एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैन को धनशोधन कानून की धाराओं के तहत एक मामले में गत 30 मई को गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच ईडी कर रहा है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें पहले तिहाड़ जेल से जीबी पंत अस्पताल लाया गया, फिर उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है।’’

बाद में दिन में, जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनका ऑक्सीजन स्तर नीचे चला गया था और उनकी इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी (ईसीजी) में कुछ बदलाव देखे गए थे, जिसके बाद उन्हें हृदय की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

केजरीवाल सरकार में बिना विभाग के मंत्री जैन के खिलाफ कथित हवाला लेनदेन के आरोप में एजेंसी पीएमएलए के तहत जांच कर रही है। दिल्ली की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments